प्रतापगढ़: मकान की छत गिरने के हादसे के पीड़ित से प्रभारी मंत्री ने की मुलाकात, दिया यह आश्वासन

उप्र के प्रतापगढ़ के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

प्रतापगढ़: मकान की छत गिरने के हादसे के पीड़ित से प्रभारी मंत्री ने की मुलाकात, दिया यह आश्वासन
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने हादसे में परिवार के इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उसे ढांढस बंधाया।

प्रभारी मंत्री ने अमन से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उसकी वर्तमान स्थिति व जरूरतों के बारे में पूछा। उन्होंने अमन को आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में वह अकेला नहीं है। सरकार और प्रशासन उसके साथ हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि परिवार के छह सदस्यों को खोना अत्यंत पीड़ादायक है। सरकार की ओर से पीड़ित को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अमन के भविष्य को लेकर भी भरोसा दिलाया।

प्रभारी मंत्री ने घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अमन को नौकरी दिलाने के संबंध में बात करेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवार के इकलौते बचे सदस्य को भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंत्री के इस आश्वासन से अमन और उसके परिजनों को काफी सहारा मिला।