फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत से मचा हड़कंप, सल्फास खाकर दी जान
उप्र के फतेहपुर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत की खबर सामने आ रही है। बुजुर्ग दंपति की मौत से हड़कंप मचा है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत की खबर सामने आ रही है। बुजुर्ग दंपति की मौत से हड़कंप मचा है। बुजुर्ग दंपति ने गेहूं में डालने वाला सल्फास खाकर जान दी है। घटना जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र फुलवामऊ गांव की है।
बुजुर्ग दंपति की उम्र 70 साल के आसपास बताई जा रही है। घर में दोनो के शव मिले। परिजनों का हाल बेहाल है। रामबरन दिवाकर और रानी का शव घर मे मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Janmat News 
