फतेहपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

उप्र की फतेहपुर पुलिस ने देर रात एक शातिर जेबकतरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

फतेहपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र की फतेहपुर पुलिस ने देर रात एक शातिर जेबकतरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जिस पर पहले से करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र और उसका साथी गोलू राह चलते बुजुर्गों को बाइक पर बैठाकर उनका ध्यान भटकाते थे और जेब से नकदी पार कर देते थे।

इस गिरोह ने थाना चांदपुर और थाना कल्याणपुर क्षेत्र में इस तरह की दो वारदातों को अंजाम दिया था और दोनों मामलों में वांछित चल रहे थे। हालांकि मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी गोलू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।