मुजफ्फरनगर: जनसुनवाई में डीएम ने सुनी पीड़ितों की फरियाद, अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

मुजफ्फरनगर: जनसुनवाई में डीएम ने सुनी पीड़ितों की फरियाद, अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर जांच कर समस्या का समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में करते हुए फरियादियों को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाए।