मुजफ्फरनगर में फर्जी बैनामा गिरोह का खुलासा, हड़प लिए थे 28 लाख रुपये; दो अभियुक्त गिरफ्तार

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में फर्जी कागजात और नाम बदलकर जाली आधार कार्ड तैयार कर जमीनों का बैनामा कराने वाले गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर में फर्जी बैनामा गिरोह का खुलासा, हड़प लिए थे 28 लाख रुपये; दो अभियुक्त गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में फर्जी बैनामा गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। फर्जी कागजात और नाम बदलकर जाली आधार कार्ड तैयार कर जमीनों का बैनामा कराने वाले गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने फर्जी बैनामा कराने के नाम पर वादी से 28 लाख रुपये हड़प लिए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के राजवीर और इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने करीब 10 लाख 50 हजार रुपये की नगदी के साथ फर्जी दस्तावेज, जाली आधार कार्ड और अन्य कागजात बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीनों की रजिस्ट्री कर लोगों को ठग रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।