प्रतापगढ़: महिला की मौत मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, खेत में बकरी चले जाने को लेकर था विवाद

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूर्वा ऐंधा गांव, हीरागंज में 22 सितंबर को बकरी के सब्जी के खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रतापगढ़: महिला की मौत मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, खेत में बकरी चले जाने को लेकर था विवाद
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूर्वा ऐंधा गांव, हीरागंज में 22 सितंबर को बकरी के सब्जी के खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। सीओ सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि बकरी के खेत में चले जाने को लेकर विवाद हुआ था।

इसी दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद स्थानीय थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और घायल महिला को उपचार के लिए लखनऊ के अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने पहले संतलाल को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों शिवमूरत उर्फ राममूरत, सियालाल और कल्लू उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।