सेवा ज्योति यात्रा में डॉ. सर्वेश वर्मा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे अयोध्या

अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को लेकर उप्र के अयोध्या जनपद में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में गोसाईगंज से भाजपा के संभावित दावेदार डॉ. सर्वेश वर्मा सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे।

सेवा ज्योति यात्रा में डॉ. सर्वेश वर्मा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे अयोध्या

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को लेकर उप्र के अयोध्या जनपद में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में गोसाईगंज से भाजपा के संभावित दावेदार डॉ. सर्वेश वर्मा सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े का माला पहनाकर और रामनामी ओढ़ाकर स्वागत किया।

इस दौरान समर्थकों के हाथों में भाजपा के झंडे और डॉ. सर्वेश वर्मा के बैनर नजर आए। 2027 की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मौका दिया तो गोसाईगंज में बड़ी जीत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को जनता के समर्थन का प्रमाण बताया।