एटा: राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर पकाया, सूचना पर पहुंचे वन कर्मी; दर्ज कराई एफआईआर
उप्र के एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के नगला चंदी गांव में एक युवक राष्ट्रीय पक्षी मोर को चूल्हे पर पकाता मिला। वन कर्मियों ने आरोपी को पुलिस की मदद से रंगे हाथ पकड़ा है और आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत की है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के नगला चंदी गांव में एक युवक राष्ट्रीय पक्षी मोर को चूल्हे पर पकाता मिला। वन कर्मियों ने आरोपी को पुलिस की मदद से रंगे हाथ पकड़ा है और आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत की है।
वन विभाग की लिखित शिवायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। वन विभाग के लोगों को मौके से खून से सना चाकू, मोर के जले हुए पंख और भगौने में पकते मोर के अंग मिले है।
दरअसल, वन कर्मियों को सूचना मिली थी जिसके आधार पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक मृत मोर को पकाते हुए मिला। वन कर्मियों ने नया गांव थाना पुलिस को लिखित शिकायती पत्र सौंपा है जिसके आधार पर आरोपी चरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र सरमन निवासी नगला चदी के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की कार्यवाही प्रचलित है।
वन विभाग के कर्मचारी सक्षम त्रिपाठी,वन रक्षक सचिन कुमार,न्यूनतम वेतन कर्मी धर्मेंद्र कुमार , उजीर सिंह और समरपाल ने लिखित शिकायत की है।
मामले पर थाने का प्रभार संभाल रहे प्रभारी चंद्रशेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर मोर पकाने का आरोप है। एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Janmat News 
