एटा: रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत; सात लोग गम्भीर रूप से घायल

उप्र के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के परौली सुहागपुर गांव के समीप सवारियों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मारी है घटना के बाद चीख पुकार मच गई।

एटा: रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत; सात लोग गम्भीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के परौली सुहागपुर गांव के समीप सवारियों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मारी है घटना के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल सूचना जैथरा थाना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती करवाया है। घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कालेज में परीक्षण के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है।

बाकी घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में ऑटो सवार मुन्नी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी सर्रा थाना जैथरा,सताना पत्नी योगेंद्र उम्र 35 वर्ष,निवासी गांव पुरसारी जैथरा, कान्हा पुत्र योगेन्द्र उम्र 12 वर्ष पुरसारी थाना जैथरा,

नन्द किशोर पुत्र बैद्यनाथ 45 गांव चंदन नगला थाना जसरथ पुर, चंद्रपाल पुत्र द्वारिका प्रसाद उम्र 70 वर्ष निवासी गांव फगनौल, थाना जैथरा सात घायल हुए हैं दो की मौत हुई है।

मुन्नी देवी,चंद्रपाल,नन्दकिशोर की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो लोगों का एटा में ही उपचार चल रहा है। वही डॉक्टरों गुलफान पुत्र दीवारी लाल उम्र 45 वर्ष निवासी पटियाली, सुखो पत्नी शाकिर उम्र 45 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया एटा की ओर से ऑटो जा रहा था अलीगंज की ओर से रोडवेज बस जा रही थी। एक्सीडेंट हुआ है सात लोग घायल हुए है दो की मौत हुई है।