मुजफ्फरनगर में शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा व्यवस्था की हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष ने की सराहना

गोमुख पदयात्रा पर निकले हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की।

मुजफ्फरनगर में शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा व्यवस्था की हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष ने की सराहना
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। गोमुख पदयात्रा पर निकले हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की।

शैंकी शर्मा ने जनमत न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में शिवभक्तों की सुविधा, सेवा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए इंतजाम सराहनीय हैं। उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को कांवड़ यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का पूरा ध्यान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने जनमत न्यूज की टीम को भी लगातार कांवड़ यात्रा की कवरेज और शिवभक्तों तक समाचार पहुंचाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शैंकी शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में शासन-प्रशासन की ओर से शिवभक्तों के प्रति सेवा और श्रद्धा का भाव दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सेवा कार्यों के चलते शिवभक्तों को काफी सुविधा मिल रही है।

उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा और जनमत न्यूज की पूरी टीम को कांवड़ यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं एवं प्रभावी कवरेज के लिए बधाई दी।