मैनपुरी: आयुष्मान कार्ड करेक्शन के नाम पर वसूली के आरोप, चिकित्सा अधीक्षक ने भी किया नजरंदाज
उप्र के मैनपुरी जनपद में आयुष्मान कार्ड करेक्शन के नाम पर वसूली के आरोप की खबर सामने आ रही है। प्रति कार्ड ₹100–₹200 तक लिए जाने की शिकायत है।
मैनपुरी से गौरव पाण्डेय की रिपोर्ट
मैनपुरी/जनमत न्यूज़। उप्र के मैनपुरी जनपद में आयुष्मान कार्ड करेक्शन के नाम पर वसूली के आरोप की खबर सामने आ रही है। प्रति कार्ड ₹100–₹200 तक लिए जाने की शिकायत है।
मामला ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर का है। आयुष्मान कक्ष में तैनात कर्मचारी पर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। चिकित्सा अधीक्षक पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप है।
क्षेत्र में अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी है। मरीजों से मनमानी वसूली के भी आरोप हैं। पहले भी वायरल वीडियो से सवाल उठ चुके हैं। अब क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

Janmat News 
