शाहजहांपुर: ताऊ की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, शराब के लिए पैसे मांगने पर होता था विवाद
उप्र के शाहजहांपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने नुकीले सूजे घोंपकर ताऊ की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त 2 सूजे भी बरामद किये हैं।
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने नुकीले सूजे घोंपकर ताऊ की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त 2 सूजे भी बरामद किये हैं।
आपको बता दे शाहजहांपुर में शुक्रवार रात ताऊ की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने रविवार सुबह छह बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो नुकीले सूजे मिले हैं। आरोपी ने बताया कि ताऊ से शराब के लिए पैसे मांगने पर अक्सर विवाद होता था, इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
आपको यह भी बता दे आरोपी ने कुछ दिन पहले बर्फ के काम के लिए सूजे खरीदे थे। घटना वाली रात विवाद के बाद उसने उन्हीं सूजों से ताऊ के सिर पर कई वार किए। ताऊ बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद वह भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
दरअसल ये घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में हुई थी। आरोपी अरविंद शराब का आदि है। तीन साल पहले उसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। आरोपी के दो बच्चो का खर्च आरोपी के ताऊ रामस्नेही वृद्धावस्था पेंशन से उठाते थे।
पिछले करीब एक महीने से आरोपी के दोनों बच्चे अपने बुआ के घर रहे थे।यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े छह बजे हुई थी। 70 साल के रामस्नेही की हत्या उनके भतीजे अरविंद ने की।
पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे जलालपुर नहर पटरी के पास से अरविंद को पकड़ा। उसकी बताई जगह से दो नुकीले सूजे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसको जेल भेज दिया है।हत्या की वजह सिर्फ इतनी थी कि
शुक्रवार की रात घर आने पर उसने ताऊ से पैसे मांगे थे। ताऊ ने गाली-गलौच रुपए देने से मना कर दिया था। रामस्नेही अपने परिचित के घर के बाहर पहुंचे तभी पीछे से आए आरोपी अरविंद ने सूजों से हमला किया था।



