बहराइच में फिर बाढ़ का खतरा, घाघरा बैराज से छोड़ा गया पानी; अलर्ट पर दो दर्जन गांव

उप्र के बहराइच जनपद की तहसील मिहींपुरवा के थाना सुजौली क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। सुजौली, जंगल गुलरिया और चालवा ग्राम पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के मुहाने पर पहुंच गए हैं।

बहराइच में फिर बाढ़ का खतरा, घाघरा बैराज से छोड़ा गया पानी; अलर्ट पर दो दर्जन गांव
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट  

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद की तहसील मिहींपुरवा के थाना सुजौली क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। सुजौली, जंगल गुलरिया और चालवा ग्राम पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के मुहाने पर पहुंच गए हैं।

लगातार तीन दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार घाघरा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं और 2 लाख 29 हजार 667 क्यूसेक पानी घाघरा नदी में छोड़ा जा रहा है, जो तेज रफ्तार से डाउन स्ट्रीम की ओर बढ़ रहा है।

जलस्तर बढ़ने के बाद तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों को अलर्ट कर दिया है। थाना सुजौली पुलिस प्रभारी रामगोविंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को लगातार सतर्क कर रहे हैं।

वहीं, थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चालवा के मजरा नई बस्ती गांव में लगातार बारिश से भारी जलभराव हो गया है। जलभराव के चलते एक दर्जन कच्चे मिट्टी के मकान ढह गए, जिससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। साथ ही लोगों के घरों  मे पानी घुस गया है।

नई बस्ती गाँव मे कृष्णा, धनपाल यादव, लगन साहनी, छोटेलाल, विक्रम, हरेराम, विंधाचल, लाल बाबू समेत अन्य कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए है जिससे लोगों का काफी नुक्सान हुआ है।

इसके अलावा जंगल क्षेत्र में भी कई जगह पेड़ गिरने के मामले सामने आये हैँ। शनिवार को लगातार तीसरे दिन की बारिश मे बिछिया मिहीपुरवा हाईवे पर पेड़ गिर गया जिसके चलते करीब 2 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

इसके अलावा बिछिया सुजौली मार्ग पर जमुनिहा मोड़ के पास व कारीकोट चौराहा के पास पेड़ गिरने से लगभग 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके अलावा बिछिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया जिसे ट्रैक मैनों की टीम ने काटकर हटाया, हलाकि ट्रेन पिछले कई दिनों से बंद है।

लंगल इलाके मे लगातार बारिश से पूरे थाना क्षेत्र मे शुक्रवार दोपहर से दूसरे दिन शनिवार बाद शाम तक बिजली बाधित रही है। जेई मोबीन ने बताया की धौरहरा से कैलाशपुरी पॉवर हॉउस तक आने वाली मेन सप्लाई 33 केवी पर फाल्ट आने की वजह से सप्लाई 24 घंटे से बाधित है।