फर्रुखाबाद: राम बारात व जाम में फंसी एंबुलेंस, प्रसूता ने गाड़ी में ही दिया बच्चे को जन्म
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में राम बारात में फंसी एंबुलेंस में ही प्रसूता द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने की खबर सामने आ रही है। एंबुलेंस जाम में फंसी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में राम बारात में फंसी एंबुलेंस में ही प्रसूता द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने की खबर सामने आ रही है। एंबुलेंस जाम में फंसी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामला फर्रुखाबाद के चौक बाजार का है। एंबुलेंस चालक ने पहले जाम में फिर राम बारात में फंसने का आरोप लगाया। राम बारात व जाम में एंबुलेंस फंसने से प्रसूता की जान पर भारी पड़ सकती थी।
जाम व राम बारात से जच्चा व बच्चा के साथ अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने इमरजेंसी होने के बाबजूद एंबुलेंस को रोका। पुलिस के एंबुलेंस रोकने की वजह से प्रसूता ने एंबुलेंस के अंदर बच्चे को जन्म दिया।



