मिर्जापुर में सपा नेता के बिगड़े बोल, ब्राह्मण समाज पर की अभद्र टिप्पणी; परशुराम सेना ने फूंका पुतला
उप्र के मिर्जापुर जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज आहत हुआ है। परशुराम सेना के लोगों ने अकोदी गेट पर इनका पुतला जलाया।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज आहत हुआ है। परशुराम सेना के लोगों ने अकोदी गेट पर इनका पुतला जलाया।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे ही नेता समाजवादी पार्टी को समाप्त करने पर तुले हैं और अखिलेश यादव लोगों पर लगाम नहीं लगते तो जैसे इनके साथ 2017 में हुआ था वही स्थिति 2027 में होगी क्योंकि लोगों ने अन्य पार्टियों से मुख मोड़ लिया था।
जिसका नतीजा सामने MLC चुनाव मे परिणाम देखने को मिला लेकिन समाजवादी पार्टी मे मिर्जापुर के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव जो की मिर्जापुर के ही रहने वाले हैं, उन्होंने कहा कि ब्राह्मण शादी विवाह में जो मंत्र बोलते हैं वह एक तरह से गालियां देते हैं।
जिसको लेकर के अब ब्राह्मण समाज में आक्रोश है और ब्राह्मण समाज उनके कहे गए शब्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया और साथ ही साथ अखिलेश यादव से भी मांग की ऐसे लोगों पर लगाम लगाई या पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं नहीं तो परिणाम बुरा होगा।
जिसका जीता जाता नमूना देखने को मिला अकोढी गेट पर परशुराम सेना के लोगों ने इनका पुतला दहन किया और कहां की विध्याचल थाने एफआईआर भी दर्ज कराएंगे क्योंकि इन्होंने ब्राह्मण और सनातन धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाने का काम किया है।
ऐसे लोग ही समाज में जातिगत विद्रोह भड़काने का काम करते हैं जिससे समाज में जातिगत बैमनस्ता बढ़ती जा रही हैभारत में जहां लोग एक दूसरे का सम्मान करते थे यहां गंगा जमुनी तहजीब मानी जाती थी।
वही इन छूट भैया नेताओं की वजह से अब देश में अराजकता का माहौल हो चुका है और ऐसे लोग ही देश को खंड-खंड करने का काम कर रहे हैं और जो समाजवादी पार्टी शिर्ष पदस्थ नेता हैं उन्हें भी ऐसे लोगों पर कार्यवाही करनी चाहिए अन्यथा अब जनता ऐसे लोगों का खुद ही न्याय करेगी क्योंकि ऐसे लोग ही जातिगत देंगे फैलाते हैं।
इस तरह के कृत्य समाजवादी पार्टी के लोग ज्यादा कर रहे हैं पहले तो राजकुमार भाटी थे लेकिन अब शिव शंकर यादव भी आ गए ऐसे ही लोग समाजवादी पार्टी को मिट्टी में मिलने का काम करेंगे क्योंकि जनता इन सब नेताओ के शब्दो आहत हो रही है।
यह लोग समाजवादी पार्टी को जातिगत जागिर समझते यह भूल जाते है कि सपा मे भी तमाम ऐसे ब्राह्मण कददावर नेता थे और है भी जो पार्टी को देखते न की जाति को लेकिन सपा में कुछ ऐसे भी नेता जो सिर्फ जाति विशेष की पार्टी बना रहे।



