फर्रुखाबाद: 10 दिनों से गायब युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में 10 दिनों से गायब युवक का पेड़ से लटका शव मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के कतरौली पट्टी गांव का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में 10 दिनों से गायब युवक का पेड़ से लटका शव मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के कतरौली पट्टी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक पड़ोसी जनपद के हरदोई का रहने वाला है। युवक अपने जीजा के घर आया था। युवक जीजा के घर से 10 दिन पूर्व गायब हुआ था।
परिजनो ने हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही तेजाब डालकर शिनाख्त मिटाने का भी प्रयास किया गया है।


