कानपुर देहात: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत ; हिरासत में डंपर चालक
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात में प्रतिबंधित रोड पर तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती रोड में हुए इस हादसे में कूड़ा डालने जा रही महिला को तेज रफ्तार डम्फर ने कुचल दिया।
घटना का लाइव वीडियो CCTV में कैद हो गया। हादसे में चाय की टपरी चलाने वाली महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा जिला अस्पताल मोड़ पर हुआ। मौके पर ही 36 वर्षीय अंजू देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया है। जिस रोड पर हुआ हादसा वो रोड भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


