बलरामपुर में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बलरामपुर/जनमत न्यूज। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
घटना हरिहरगंज फ्लाईओवर के पास की है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से अपहृता को छुड़ाने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम रेहान, कामेश्वर यादव और शब्बीर अहमद बताए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


