फिरोजाबाद: शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ठेंगा दिखा रहे कोचिंग सेंटर, किसान यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

उप्र के फिरोजाबाद जनपद में कोचिंग सेंटर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अधिकारियों एवं अभिभावकों को गुमराह कर कोचिंग के नाम पर स्कूल संचालित हो रहा है।

फिरोजाबाद: शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ठेंगा दिखा रहे कोचिंग सेंटर, किसान यूनियन ने की कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट

फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़ उप्र के फिरोजाबाद जनपद में कोचिंग सेंटर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अधिकारियों एवं अभिभावकों को गुमराह कर कोचिंग के नाम पर स्कूल संचालित हो रहा है।

जनपद में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स बैनरों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी की जांच के बाद भी दूसरे दिन झा क्लासेस बेखौफ जारी रही।

नोडल अधिकारी को जांच के दौरान झा क्लासेस का प्रबंधन मान्यता का आदेश नहीं दिखा सका था। फिरोजाबाद के शिक्षा विभाग के अधिकारी भी झा क्लासेस, रे क्लासेस एवं जीरो ग्राम के सामने मूकदर्शक बने हैं।

झा क्लासेस के द्वारा कोचिंग के नाम पर स्कूल संचालित कर अधिकारियों और अभिभावकों को ठेंगा दिखाने के विरोध में किसान यूनियन भी आगे आई है। किसान यूनियन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जल्द कार्रवाई न होने पर किसान यूनियन इन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ आंदोलन करेगी।