फतेहपुर: डिलीवरी कराने आई युवती मौसा से ही प्यार कर बैठी, साथ रहने की जिद पर अड़ी
उप्र के फतेहपुर जनपद से प्रेम सम्बन्ध का एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। यहां एक युवती अपने मौसा को ही दिल दे बैठी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर का है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से प्रेम सम्बन्ध का एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। यहां एक युवती अपने मौसा को ही दिल दे बैठी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर का है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती डेढ़ साल पहले मौसी की डिलीवरी के दौरान उनके घर आई थी। इसी दौरान मौसा से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। परिजनों को जानकारी होने पर युवती को वापस भेजा गया था।
देर शाम अचानक युवती फिर मौसा के घर पहुंची और पत्नी बनकर साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मौसी ने दरवाजा नहीं खोला तो युवती ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि घरेलू मामला है जो आपसी सुलह के बाद शांत हो गया।

Janmat News 
