बहराइच: ARTO के तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा बच्चा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
उप्र के बहराइच जनपद के दरगाह इलाके के मानपुरवा गांव में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब ARTO प्रवर्तन ओम प्रकाश की गाड़ी से एक बच्चा बाल-बाल बच गया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के दरगाह इलाके के मानपुरवा गांव में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब ARTO प्रवर्तन ओम प्रकाश की गाड़ी से एक बच्चा बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ARTO तेज रफ्तार वाहन से गुजर रहे थे, तभी अचानक बच्चा गाड़ी की चपेट में आने से बचा।
घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने मौके पर ARTO की गाड़ी को घेर लिया। गांव में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चलाने पर नाराजगी जताई। मानपुरवा गांव में हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Janmat News 
