फतेहपुर: वरिष्ठ लेखा-परीक्षक एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

उप्र के फतेहपुर जनपद में वरिष्ठ लेखा-परीक्षक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की है।

फतेहपुर: वरिष्ठ लेखा-परीक्षक एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में वरिष्ठ लेखा-परीक्षक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार एक इंटर कॉलेज की ऑडिट रिपोर्ट लगाने के नाम पर वरिष्ठ लेखा-परीक्षक एक लाख साठ हजार की रिश्वत मांगी थी।

समर चाय की दुकान से पहली किश्त लेते ही आरोपी रविंद्र प्रताप सिंह प्रयागराज एंटी करप्शन द्वारा दबोचा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।