एटा: ट्रांसफार्मर चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार

उप्र की एटा पुलिस ने गैरजनपदीय ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एटा: ट्रांसफार्मर चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र की एटा पुलिस ने गैरजनपदीय ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

एटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एटा कासगंज बार्डर पर चेकिंग के दौरान रिफ्लेक्टर लगी स्विफ्ट डिजायर कार को रोका और जब पूछताछ की तो शातिर अपराधी हड़बड़ा गए। पुलिस ने छ अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की और प्रकरण का खुलासा किया।

दरअसल, जनपद एटा के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार चलती विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात हो रही थी जो कि विद्युत विभाग और पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज बन गई। घटनाओं की गम्भीरता को समझते हुए एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने मामलों के खुलासे के लिया पांच टीमों को गठित किया, जिनमे एसओजी,सर्विलांस, मिरहची,पिलुआ,राजा का रामपुर थाना पुलिस को जिम्मेदारी दी।

पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया और मुखबिरों का जाल बिछाया। चेकिंग के दौरान छ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस गिरफ्तार चोरों के पास से ट्रांसफार्मर के बेचे गए कॉपर से मिली 3,49,200 रुपए नकद,25 किलो कॉपर,स्विफ्ट डिजायर कार ,अवैध तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी में प्रयोग होने वाले उपकरण प्लास, कटर,रिंच,पेचकस बरामद किए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार शातिर अपराधियों की निशानदेही पर ट्रांसफार्मरों से चोरी किए कॉपर मारहरा मिरहची रोड स्थित नहर के किनारे कूड़े के ढेर से कॉपर बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियो ने बताया को चोरी की हुई कॉपर 700 से लेकर 800 रुपए किलो  ग्रेटर नोएडा के लोगों को बेच दिया करते थे। जिनके नाम महबूब, फईम, नाजिम है जो कि कबाड़ी का काम करते हैं।

फिलहाल पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है। पुलिस ने छ ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध जनपद से बाहर भी मुकदमे दर्ज है पुलिस उनकी भी जांच कर रही है।

पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए राहुल पुत्र रामबाबू निवासी मोकमपुर थाना दादो जनपद अलीगढ़ उम्र 20 वर्ष दूरबीन पुत्र राजवीर निवासी अभयपुर थाना दादू जनपद अलीगढ़ उम्र 24 वर्ष आकाश पुत्र कन्हैयालाल निवासी गिरधरपुर थाना दादू जनपद अलीगढ़ उम्र 19 वर्ष अमित पुत्र राजवीर निवासी गिरधरपुर थाना दादर जनपद अलीगढ़ उम्र 21 वर्ष लव कुश पुत्र जितेंद्र निवासी गिरधर थाना दादू जनपद अलीगढ़ उम्र 20 वर्ष अजय पुत्र कुमार पाल सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादू जनपद अलीगढ़ उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

वही घटना में फरार चल रहे महबूब पुत्र अयूब निवासी रसूलपुर दौड़ली थाना जानी जनपद मेरठ फहीम पुत्र शकील अहमद निवासी सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ नाजिम पुत्र शकील अहमद निवासी सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ की तलाश की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों में थाना अध्यक्ष मिरहची नीतू वर्मा थाना अध्यक्ष पीलवा संजय राघव , एस ओ जी जी ,सर्विलांस की टीम शामिल रहे हैं।