बलरामपुर: नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, जंगल में ले जाकर बनाया था अप्राकृतिक सम्बन्ध

उप्र के बलरामपुर जनपद में नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का है।

बलरामपुर: नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,  जंगल में ले जाकर बनाया  था अप्राकृतिक सम्बन्ध
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को गांव निवासी रक्षा राम यादव पुत्र चैतू यादव द्वारा थाना सादुल्लानगर में लिखित शिकायत की गई कि गांव निवासी मोहम्मद फरहान पुत्र तकदीर अली आदि ने मेरे नाबालिग लड़के (12 वर्ष) को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने गांव के बाहर जंगल में ले जा कर अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाया तथा विरोध करने पर जान माल की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर धारा 115(2),352(3) बीएनएस व 5m/5g/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के नाते पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबन्ध बनाने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गए कड़े निर्देश दिए ।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष  सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में दो अभियुक्तों मो0 फरहान पुत्र तकदीर व अफसर रजा पुत्र अहमद रजा को ग्राम देवरिया इनायत के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त फरहान ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कल शाम हमारे गांव में राम संवारे के भांजे का जन्मदिन था, वहाँ रक्षाराम यादव का लड़का भी आया था।

तभी मैने और अफसर रजा और अब्दुल जाहिद ने उसके साथ गलत करने का सोच लिया था और प्लान बनाकर रक्षाराम के लड़के को कोल्ड ड्रिंक पिलाने और पैसे देने का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर आगे बैठाकर गयघटवा वाले जंगल में ले गए।

जहाँ हम तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म किया था।  जब वह दर्द के मारे चिल्लाने लगा, तो हम लोगों ने इसका मुंह दबाकर उसे लात-घूंसों से मारा-पीटा था और धमकी दी थी कि किसी से बताओगे तो जान से मार देंगे।