फतेहपुर: भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित होते ही बवाल, बड़ी संख्या में इस्तीफे से मचा हड़कंप

उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सियासत गरमा गई है। मामला हुसैनगंज मंडल का है।

फतेहपुर: भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित होते ही बवाल, बड़ी संख्या में इस्तीफे से मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सियासत गरमा गई है। मामला हुसैनगंज मंडल का है।

जहां नई कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी के अंदर का असंतोष खुलकर सामने आ गया। बताया जा रहा है कि हुसैनगंज मंडल के कई पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और ये सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब तक दर्जनों पदाधिकारी अपने पद छोड़ चुके हैं, जिससे संगठन के अंदर हलचल तेज हो गई है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी ने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए अन्य दलों से आए लोगों को अहम जिम्मेदारियां सौंप दी हैं, जिससे नाराजगी बढ़ी है।

वहीं, सामूहिक इस्तीफों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और अब सभी की नजर पार्टी के अगले कदम पर टिकी है