बुलंदशहर में 10 माह की बच्ची का अपहरण, ग्रामीणों ने कराई सकुशल बरामदगी
उप्र के बुलंदशहर जनपद से 10 माह की बच्ची के अपहरण की खबरे सामने आ रही है लेकिन ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर धुनाई की तो बच्ची सकुशल बरामद हो गई।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद से 10 माह की बच्ची के अपहरण की खबरे सामने आ रही है लेकिन ग्रामीणों ने जब एक युवक को पकड़कर धुनाई की तो बच्ची सकुशल बरामद हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर में 10 माह की बच्ची का अपहरण हो गया। गांव निवासी वंदना पत्नी देवेंद्र गांव के डॉक्टर के यहां दवा लेने आई थी क्योंकि उसकी 10 माह की बेटी रो रही थी।
इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बच्ची को चुप करने के बहाने बाइक पर लेकर फरार हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर धुनाई की तो बच्ची सकुशल बरामद हो गई। सूचना पर एसपी देहात फोर्स लेकर गांव पहुंचे।

Janmat News 
