चंदौली: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

उप्र के चंदौली जनपद की चकिया पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

चंदौली: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट  

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद की चकिया पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला चकिया कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने डेढ़ साल की मासूम को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने इंटर कॉलेज के पीछे से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चकिया कोतवाली क्षेत्र के मोहन प्रजापति के रूप में हुई।

मामले में धारा 65(2) बीएनएस और 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की है।