फतेहपुर: शिक्षा को बदरंग करने की तस्वीर, स्कूल परिसर में ईंट ढोते दिख रहे हैं बच्चे
उप्र के फतेहपुर जिले से शिक्षा को बदरंग करने की तस्वीरें सामने आ रही है। स्कूल में छात्रों से मजदूरी कराई जा रही है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले से शिक्षा को बदरंग करने की तस्वीरें सामने आ रही है। स्कूल में छात्रों से मजदूरी कराई जा रही है। स्कूल परिसर में बच्चे ईंट ढोते दिखाई दे रहे हैं। छात्र निर्माण के लिए ईंट लेकर जा रहे है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो हुसेनगंज प्राथमिक विद्यालय प्रथम का बताया जा रहा है।


