IND vs BAN U19: शतक से चूकने के बावजूद सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा कोहली का महारिकॉर्ड
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के 7वें मुकाबले में आज भारतीय अंडर-19 टीम का सामना बांग्लादेश अंडर-19 टीम से हो रहा है।
बुलावायो(जिम्बाब्वे)/जनमत न्यूज़। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के 7वें मुकाबले में आज भारतीय अंडर-19 टीम का सामना बांग्लादेश अंडर-19 टीम से हो रहा है। बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही।
तीसरे ओवर में टीम ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पारी को न सिर्फ संभाला, बल्कि विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। हालांकि, वैभव अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।
30 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
वैभव ने 107.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 67 गेंदों पर 72 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 सिक्स भी लगाए। मुकाबले में 4 रन बनाते ही उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह यूथ वनडे में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब 1000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
विजय जोल: 1404 रन
यशस्वी जयसवाल: 1386 रन
तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
सरफराज खान: 1080 रन
वैभव सूर्यवंशी: 1050 रन
विराट कोहली: 978 रन
1000 का आंकड़ छू लिया
विराट कोहली ने यूथ वनडे में 978 रन बनाए थे। इस लिस्ट में टॉप पर विजय जोल हैं। विजय ने 1404 रन बनाए थे। सूची में दूसरे नंबर पर यशस्वी जयसवाल (1386), तीसरे पर तन्मय श्रीवास्तव (1316), चौथे पर संयुक्त रूप से शुभमन गिल-उन्मुक्त चंद (1149 ) और 5वें पर सरफराज खान (1080) हैं। टूर्नामेंट में वैभव अन्य प्लेयर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
भारत की U19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया।
भारत U19 की प्लेइंग XI
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

Janmat News 
