IPL में हैट्रिक, मुंबई में नया ठिकाना – क्या RJ महवश हैं वजह?

IPL में हैट्रिक, मुंबई में नया ठिकाना – क्या RJ महवश हैं वजह?
Published By: Satish Kashyap

नई दिल्ली (जनमत): चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली और पंजाब किंग्स को रोमांचक जीत दिलाई। इसी बीच खबर है कि चहल ने मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाके अंधेरी वेस्ट में एक नया फ्लैट किराए पर लिया है।

यह खबर तब सामने आई है जब RJ महवश के साथ उनके रिलेशन की अफवाहें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस नए घर के लिए चहल हर महीने ₹3 लाख का किराया दे रहे हैं। 1,399 वर्ग फुट के इस अपार्टमेंट की मालकिन अभिनेत्री और एंकर सुरी नताशा हैं। साथ ही चहल ने ₹10 लाख बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किए हैं।

मुंबई में चहल का नया आशियाना लेना और RJ महवश के साथ उनका नाम जुड़ना, दोनों ही चीज़ें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। महवश को चहल के मैचों के दौरान स्टेडियम में उन्हें सपोर्ट करते भी देखा गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन फैंस उनकी ट्यूनिंग को खूब पसंद कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स में संभावित बदलाव? IPL 2026 से पहले ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज।

वहीं, एक और दिलचस्प जानकारी यह है कि हाल ही में महवश ने मुंबई में अपना खुद का घर खरीदा है। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता को उन पर गर्व हुआ जब उन्होंने खुद की मेहनत से यह मकान लिया। चहल और महवश के रिलेशन की चर्चा दिसंबर 2024 से शुरू हुई, जब महवश ने क्रिसमस के मौके पर चहल और उनके दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी।

इसके कुछ समय बाद चहल को एक अनजान महिला के साथ स्पॉट किया गया, जिसे फैंस ने महवश बताया। जब दोनों को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक साथ देखा गया, तो यह चर्चा और तेज हो गई। स्टेडियम से उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल की पहली शादी 2020 में धनश्री वर्मा से हुई थी, लेकिन 20 मार्च 2025 को दोनों ने तलाक ले लिया।

हैट्रिक के बाद महवश ने चहल के लिए ‘सर’ कहकर सोशल मीडिया पर एक खास स्टेटस भी डाला, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। अब देखना ये होगा कि मुंबई में चहल के नए ठिकाने की खबर कितनी सच्ची साबित होती है।