चंदौली: पचोखर पहुंचे नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नोएडा विधायक पंकज सिंह के उप्र के चंदौली जनपद के पचोखर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

चंदौली: पचोखर पहुंचे नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। नोएडा विधायक पंकज सिंह के उप्र के चंदौली जनपद के पचोखर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर विधायक को सम्मानित किया गया।

चकिया के सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय के विकास के लिए 8.80 करोड़ रुपये स्वीकृत। विज्ञान कक्ष निर्माण और विभिन्न विषयों की मान्यता को लेकर हुई पहल।

परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे पंकज सिंह। किसानों के ज्ञापन के सवाल पर समर्थकों ने लगाए किसान जिंदाबादके नारे।