कल लखीमपुर के दौरे पर रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ, दो तहसीलों पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहेंगे। जिले की दो तहसीलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कल लखीमपुर के दौरे पर रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ, दो तहसीलों पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहेंगे। जिले की दो तहसीलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

पहला कार्यक्रम.. (मिनट टू मिनट)

11:30 बजे  चन्दनचौकी में उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर।

11:40 बजे थारू परिवार और पूर्वी उप्र से यहां आवासित परिवारों को भौमिक अधिकार प्रदान करेंगे। योजनाओं के लाभान्वित परिवारों को चेक वितरण, मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को आवास की चावी प्रदान करेंगे। निर्माण कार्यों का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे।

12:40 पर मोहम्मदी तहसील के मियांपुर गांव के लिए रवाना होंगे।

दूसरा कार्यक्रम... (मिनट टू मिनट)

14:10 मोहम्मदी तहसील के मियांपुर गांव पहुंचेगा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर।

14:20 बजे पूर्वी पाकिस्तान से आए परिवारों को भौमिक अधिकारपत्र देने के साथ आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।