इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, हूती और हिज्‍बुल्‍लाह भी बरसा रहे मिसाइल

इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है।

इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, हूती और हिज्‍बुल्‍लाह भी बरसा रहे मिसाइल
Published By- Diwaker Mishra

तेहरान/जनमत न्यूज़। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया।

तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है। जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी है।

इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान की ओर से लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी मिसाइलें दागनी शुरू कर दी है।

ईरान में कहां-कहां हुए हमले

अल जजीरा के मुताबिक, ईरानी राजधानी तेहरान पर इजरायल-अमेरिका ने जिन जगहों को टारगेट किया, उसमें- इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, डिफेंस मिनिस्ट्री, ईरान का एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन और परचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

कंट्रोल के बाहर ईरान

इजरायल-अमेरिका द्वारा किए गए तेहरान पर हमले के बाद ईरान ने भी जंग का ऐलान कर दिया है। ईरानी पार्लियामेंट के नेशनल सिक्योरिटी कमीशन के हेड इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमने आपको (इजरायल और अमेरिका) चेतावनी दी थी लेकिन आपने उसे नहीं माना। अब आप एक ऐसे रास्ते पर चल पड़े हैं, जिसका अंत अब आपके कंट्रोल में नहीं है।'