कन्नौज: विद्युतकर्मी के साथ मारपीट और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप, इलाके में भारी आक्रोश
उप्र के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ विकासखंड के कमालपुर गांव से एक बेहद गंभीर और तनावपूर्ण मामला सामने आया है। बिजली विभाग के संविदा कर्मी के साथ हुई इस बर्बरता के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ विकासखंड के कमालपुर गांव से एक बेहद गंभीर और तनावपूर्ण मामला सामने आया है। बिजली विभाग के संविदा कर्मी के साथ हुई इस बर्बरता के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात शिवांशु पुत्र कुलदीप नारायण कमालपुर गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत और उसमें तेल डालने गए थे।
मारपीट और धार्मिक भावना को ठेस
आरोप है कि ट्रांसफार्मर के रख-रखाव के दौरान गांव के ही अल्ताफ पुत्र सादिक खां और उसके दो-तीन अज्ञात साथियों ने शिवांशु के साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष और हिंदू संगठनों का आरोप है कि आरोपियों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की नीयत से युवकों ने ब्राह्मण युवक की चोटी पकड़ी और उखाड़ने का प्रयास किया, बाल खींचे और गंभीर रूप से मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया।
हिंदू संगठनों का आक्रोश व प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने छिबरामऊ कोतवाली का घेराव किया।
और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई जैसे रासुका या गंभीर धाराओं में मुकदमा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पीड़ित युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अवर अभियंता और विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और तनाव को काबू करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



