कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच
उप्र के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ।
महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की है, जहां स्थानीय लोगों ने आज सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के चेहरे को किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। महिला के नाक से ब्लड आने की बात कही जा रही और कही किसी प्रकार की महिला के निशान या चोट नहीं है।
जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के हर एंगल से जांच की जा रही है।

Janmat News 
