पीलीभीत: सेवा संकल्प अभियान के तहत भैरो कलां में आंगन मिलन समारोह, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संपन्न

उप्र के पीलीभीत जिले के विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत भैरो कलां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पीलीभीत: सेवा संकल्प अभियान के तहत भैरो कलां में आंगन मिलन समारोह, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संपन्न
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जिले के विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत भैरो कलां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सहभागिता की।

इस दौरान आपसी संवाद के माध्यम से उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों, अनुभवों और सुझावों पर चर्चा की गई। समारोह में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई गई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।

आंगन मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच समन्वय बढ़ाना, उनके अनुभवों एवं सुझावों को साझा करना तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूजा देवी, अंजू देवी, शोभा, सुनीता देवी, आरती देवी, लाली देवी, देवेन्द्र कौर, ममता देवी, सरिता देवी एवं संगीता यादव उपस्थित रहीं।

युवा कल्याण विभाग की ओर से युवक एवं महिला मंगल दल के अध्यक्ष, पंचायत सहायक दीप्ति कुमारी तथा युवक मंगल दल अध्यक्ष गगन पाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। 

जनजागरूकता संदेश

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना, नियमित स्वास्थ्य जांच कराना तथा पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।