भदोही: असामान्य तरीके से 180 डिग्री तक गर्दन मोड़ता नजर आया युवक, वीडियो देख हैरान हुए लोग

उप्र के भदोही जनपद में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें भदोही क्षेत्र का करीब 20 वर्षीय युवक शिवा यादव जो डूहिया गाव का निवासी बताया जा रहा जो अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता नजर आ रहा है।

भदोही: असामान्य तरीके से 180 डिग्री तक गर्दन मोड़ता नजर आया युवक, वीडियो देख हैरान हुए लोग
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें भदोही क्षेत्र का करीब 20 वर्षीय युवक शिवा यादव जो डूहिया गाव का निवासी बताया जा रहा जो अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता नजर आ रहा है।

वीडियो में युवक की गर्दन लगभग 180 डिग्री तक घूमती हुई दिखाई दे रही है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

युवक ऐसा कैसे कर पा रहा है और इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी अभ्यास का परिणाम है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी गतिविधि को देखकर इसे खुद आजमाने की कोशिश करना सुरक्षित नहीं माना जा सकता।