कल 08 अगस्त को बलरामपुर पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य सुविधाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दिनांक 08 अगस्त को बलरामपुर जनपद का दौरा प्रस्तावित है। उप मुख्यमंत्री दोपहर 13:55 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।

कल 08 अगस्त को बलरामपुर पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य सुविधाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दिनांक 08 अगस्त को बलरामपुर जनपद का दौरा प्रस्तावित है। उप मुख्यमंत्री दोपहर 13:55 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके पश्चात, दोपहर 14:00 बजे पुलिस लाइन से कार द्वारा प्रस्थान कर 14:10 बजे शारदा कुंज (पुरनिया तालाब) पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश सरकार के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री स्व० हनुमंत सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

​तत्पश्चात, दोपहर 14:30 बजे वहां से प्रस्थान कर 14:35 बजे जिला अस्पताल, बलरामपुर पहुंचेंगे और अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

जिला अस्पताल का निरीक्षण पूर्ण करने के बाद, दोपहर 15:20 बजे प्रस्थान कर 15:30 बजे पुनः पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 15:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।