लखीमपुर खीरी: इलाज के अभाव में लड़की की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का अस्पताल गेट पर धरना दे दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है।

लखीमपुर खीरी: इलाज के अभाव में लड़की की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का अस्पताल गेट पर धरना दे दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राची (14) पुत्री कौशलेंद्र वर्मा निवासी ऊंच गांव महतव पुरवा पोस्ट रसूल पुर थाना खमरिया को शनिवार को बुखार आया था। रविवार को जिला अस्पताल में 3 बजे सुबह लेकर पिता कौशलेंद्र व माता पुष्पा देवी लेकर आई थी। बच्ची को जिला अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर एडमिट किया गया जहां आज सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई।

परिजनो का आरोप है कि कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया। केवल कंपाउंडरो ने आकर बोतल लगा दी जिसकी वजह से ठंड लगने से बच्ची की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी, थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी व ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।