लखीमपुर खीरी पुलिस ने किया साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर ठग गिरफ्तार
उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके के थाना पढ़ुआ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके के थाना पढ़ुआ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। बकरीद को लेकर चेकिंग के दौरान लखहा मोड़ के पास कार से चारों आरोपी पकड़े गए।
पुलिस ने इनके पास से 6 लाख के 8 स्मार्टफोन, 20 एटीएम कार्ड, चेक बुक व पासबुक बरामद की हैं। सभी आरोपी ग्राम चचरा पुरवा के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के मुफीज और रफीक से कनेक्शन की जांच जारी है।
इस बड़ी कार्रवाई में थानाध्यक्ष पढ़ुआ मोहित पुंडीर, एसआई जुबैर अहमद, पुष्कर वर्मा सहित टीम शामिल रही। सीओ निघासन शिवम कुमार ने टीम की सराहना की।

Janmat News 
