अलीगढ़ में दबंगों को पुलिस का नहीं है खौफ, पुलिस के सामने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई

अलीगढ़ में दबंगों को पुलिस का नहीं है खौफ, पुलिस के सामने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट 

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में दबंगों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में पुलिस चौकी के सामने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। घटना जनपद के बन्ना देवी थाना इलाके के रसलगंज की है।

मिली जानकारी के अनुसार काला कोट पहने व्यक्ति ने बेल्ट उतार कर ई-रिक्शा चालक को चौराहे पर जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दबंगो  में पुलिस का जरा भी खौफ देखने को नहीं मिल रहा है। रसलगंज पुलिस चौकी के सामने ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ वकीलों ने बेल्टों से ई रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा। थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना ने कानून व्यवस्था और वकीलों के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल है कि आखिर गरीब और कमजोर व्यक्ति को इस तरह सरेराह पीटने का अधिकार किसने दिया? बार काउंसिल से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील भी की गई है।