मुजफ्फरनगर: बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने की चालक की पिटाई

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शामली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर: बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने की चालक की पिटाई
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शामली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से छुड़ाया।

जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के शामली मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रही करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।