प्रतापगढ़ में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
उप्र के प्रतापगढ़ शहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बगल स्थित कपड़े की दुकान में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ शहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बगल स्थित कपड़े की दुकान में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



