अयोध्या: दलित नाबालिग से दुष्कर्म पर गरमाई सियासत, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़के भाजपा विधायक

उप्र के अयोध्या जनपद में मानसिक रूप से अस्वस्थ दलित नाबालिग से दुष्कर्म पर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पीड़िता के गांव मोहतसिम नगर पहुंचे और परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा दिया।

अयोध्या: दलित नाबालिग से दुष्कर्म पर गरमाई सियासत, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़के भाजपा विधायक
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में मानसिक रूप से अस्वस्थ दलित नाबालिग से दुष्कर्म पर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पीड़िता के गांव मोहतसिम नगर पहुंचे और परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा दिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़के विधायक ने कहा पीड़िता की FIR पहले क्यों नहीं लिखी गई, उल्टा परिवार पर झूठा केस कैसे दर्ज हुआ। उन्होंने चेतावनी कि दोषी आरोपी हो या लापरवाह पुलिसकर्मी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला CM योगी तक जाएगा।

बता दें कि 1 अगस्त को तिहरा निवासी प्रेमदास यादव उर्फ जसु पर मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी से दुष्कर्म का आरोप है जिस पर डेढ़ महीना बीत जाने के बाद FIR दर्ज हुई।

विधायक वेद प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह के साथ एसएसपी से मुलाकात के बाद सोमवार को आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज हुई।

सपा पर सीधा हमला बोलते हुए विधायक वेद प्रकाश ने कहा आरोपी यादव समाज से है, इसलिए सपा का कोई नेता पीड़िता से मिलने नहीं आया। PDA सिर्फ दिखावा है। पूरा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर चौकी स्थित मोहतसिम नगर (हलालीतारा) गांव का है।