मिर्जापुर: स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का अनावरण, तीन लुटेरे गिरफ्तार; आभूषण व अवैध तमंचा बरामद

उप्र के मिर्जापुर जनपद के कछवां क्षेत्रान्तर्गत स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण कर पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिर्जापुर: स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का अनावरण, तीन लुटेरे गिरफ्तार; आभूषण व अवैध तमंचा बरामद
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के कछवां क्षेत्रान्तर्गत स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण कर पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की घटना से सम्बन्धित आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

बता दें कि 28 जून को अजय केशरी पुत्र स्व. अलबेले निवासी कछवां बाजार जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि वह सायंकाल लगभग 08:00 बजे जलालपुर स्थित अपनी आभूषण की दुकान को बंद कर कछवां बाजार वापस आ रहा था कि इसी दौरान सबेसर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ लूट की घटना कारित की गई।

क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर दामोदरपुर बस्ती बह्द ग्राम मझवां के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 शातिर अभियुक्तों क्रमशः 1.अमन दुबे पुत्र स्व0राधेश्याम दुबे व 2.कपिल यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी मझवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर तथा ग्राम धनैता मार्ग पुलिया के पास से जानकी तीसरे अभियुक्त गणेश प्रताप सिंह पुत्र स्व0पारसनाथ सिंह निवासी बगहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट की घटना से सम्बन्धित 05 अदद पायल (सफेद धातु),02 अदद टॉप्स (पीली धातु),01 अदद लॉकेट (पीली धातु), 01 अदद मोबाइल फोन, अभियुक्त अमन दुबे के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया गया । थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया