कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को लेकर कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा, केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला हमला

उप्र के कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पद यात्रा निकाली। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में यह पद यात्रा निकाली गई।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को लेकर कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा, केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला हमला
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पद यात्रा निकाली। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में यह पद यात्रा निकाली गई।

कसया नगर में अंबेडकर की मूर्ति से कुशीनगर एयरपोर्ट तक यह पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। पद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने भाजपा के 7 विधायकों और 2 सांसदों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कुशीनगर एयरपोर्ट केवल हाथी के दांत की तरह बड़े भवन के रूप में खड़ा है।

अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केवल गोरखपुर का विकास किया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के बाद भी यह मात्र लैंडिंग का स्थान बन कर रह गया है।