अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़ा हुआ सवाल, पेशी पर आया अपराधी न्यायालय से फरार

उप्र के अयोध्या जनपद की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। अयोध्या कचहरी परिसर में बने लॉकअप से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़ा हुआ सवाल, पेशी पर आया अपराधी न्यायालय से फरार
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। अयोध्या कचहरी परिसर में बने लॉकअप से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फरार कैदी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू के रूप में हुई है, जो कैंट थाने में दर्ज मामले का आरोपी है और दर्शननगर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

उसे आज एसीजीएम प्रथम (ACJM 1st) की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था, तभी वह कोर्ट परिसर में कटघरे के पीछे से भाग निकला। घटना के बाद कचहरी में अफरा-तफरी मच गई।

मामले पर SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। CO के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

वहीं फरार होने के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जिला कारागार से दो कैदी फरार हो चुके हैं जो अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।