बहराइच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न, गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोदभराई

बहराइच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न, गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोदभराई
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य उर्मिला शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान आंगन मिलन में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। नौनिहाल बच्चों का प्रदेश परिषद सदस्य ने अन्नप्राशन कराया। महिलाओं को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की जरूरी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बीडीओ अपर्णा सैनी, CDPO आनंदपाल समेत क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।