मुजफ्फरनगर: पट्टे की भूमि पर कब्जे का आरोप, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा दलित परिवार
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी एक दलित परिवार ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा आवंटित पट्टे की भूमि पर ऋषभ दीक्षित, दीपांशु दीक्षित एवं उनके सहयोगियों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी एक दलित परिवार ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा आवंटित पट्टे की भूमि पर ऋषभ दीक्षित, दीपांशु दीक्षित एवं उनके सहयोगियों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से आहत परिवार ने सोमवार को धरना शुरू कर दिया।
धरने पर बैठे परिवार का कहना है कि जब तक उनकी पट्टे की भूमि को कब्जामुक्त कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
नोट: यह समाचार पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


