मुज़फ्फरनगर में मिशन शक्ति-5.0 का बड़ा अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक
उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, बाजार, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।
अभियान के दौरान पंफलेट वितरित कर डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-108, स्वास्थ्य सेवा-102 सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों से मिलने वाली सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति-5.0 का उद्देश्य जनपद में महिलाओं के लिए सुरक्षित व विश्वासपूर्ण माहौल बनाना है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Janmat News 
